सूरजपुर। जिले के जनपद कार्यालय भैयाथान स्थित मनरेगा कार्यालय में बसंत पंचमी का पावन पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। ज्ञान, विद्या और वाणी की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और ज्ञान की कामना की गई। इस अवसर पर कार्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया, वहीं विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान मनोहारी और सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित कर्मचारियों और अतिथियों को भावविभोर कर दिया। पूजा उपरांत सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी, प्रोग्रामर विजय राजवाड़े, दीपक तिवारी, रामनारायण सिंह, पंकज गुप्ता, अभय, विक्रम सिंह, सचिन कुशवाहा, हृदयनारायण, रेहाना परवीन, अशोक साहू, इंजीनियर योगेश कुशवाहा, नवीन जायसवाल सहित मनरेगा कार्यालय के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें – विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक सूरजपुर में संपन्न, मुकेश राजवाड़े बने बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख
