
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में ट्रांसपोर्टर की पिटाई और रोड रेज की घटना को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में इस प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर स्थित गृहमंत्री के निवास पर भेंट कर मामले की गंभीरता से अवगत कराया और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री को बताया कि अम्बिकापुर में हुई इस घटना से जनमानस में भारी आक्रोश है। जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने गृहमंत्री को बताया कि पीड़ित ट्रांसपोर्टर के साथ हुई हिंसा निंदनीय है और इसके दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
गृहमंत्री ने दिए सख्त निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने तत्काल आईजी सरगुजा से फोन पर चर्चा की और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि भाजपा की विष्णु देव सरकार में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और कठोर सजा दी जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन रहे मौजूद?
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के साथ इस प्रतिनिधिमंडल में अंबिकापुर नगर निगम के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, सचिन अग्रवाल और मनीष बंसल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें –