
Police Transfer: अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सरगुजा (Surguja) जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने 8 पुलिस अधिकारियों (Police Officer’s) के स्थानांतरण आदेश (Transfer Order) जारी किए हैं। इनमें 3 निरीक्षक, (Inspector) 3 उप निरीक्षक (Sub Inspector) और 2 सहायक उप निरीक्षक (Assistant Sub Inspector) शामिल हैं। अधिकारियों को उनके नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। साथ ही नए थाना क्षेत्रों और शाखाओं में कानून-व्यवस्था (Law And Order) मजबूत बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
पदस्थापना सूची इस प्रकार है –
1. निरीक्षक शशिकांत सिन्हा को थाना प्रभारी दरिमा से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी लखनपुर बनाया गया।
2. निरीक्षक भरतलाल साहू को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना प्रभारी दरिमा नियुक्त किया गया।
3. निरीक्षक मनोज प्रजापति को थाना प्रभारी लुंड्रा से हटाकर रक्षित केंद्र अंबिकापुर में साइबर सेल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
4. उप निरीक्षक शिशिरकांत सिंह को साइबर सेल प्रभारी अंबिकापुर से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी लुंड्रा पद पर पदस्थ किया गया।
5. उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे को थाना गांधीनगर से हटाकर थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर नियुक्त किया गया।
6. उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना गांधीनगर भेजा गया है।
7. सहायक उप निरीक्षक चंद्रप्रताप सिंह को चौकी रघुनाथपुर से यातायात शाखा अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है।
8. सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय को रक्षित केंद्र (सम्बद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय) से थाना अंबिकापुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा (Security), अपराध नियंत्रण (Crime Control) और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। यह तबादला प्रक्रिया जिले में प्रभावी और उत्तरदायी पुलिसिंग व्यवस्था (Responsible Policing System) की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है।