
Aaj Ka Rashifal, 21 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है, जो देर रात 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। इस तिथि पर पितरों का श्राद्ध करने की परंपरा है। शाम 7 बजकर 53 मिनट तक शुभ योग रहेगा। सुबह 9 बजकर 32 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और उसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। आज का दिन खास है क्योंकि आज कंकणाकृति सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे ज्योतिषीय संयोगों के बीच आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए आज का राशिफल।
मेष राशिफल
आज का दिन संतुलित रहेगा। ऑफिस में टीम के साथ विचार-विमर्श से जरूरी कार्य पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं ऑनलाइन बिज़नेस से लाभ पाएंगी। लेखकों के लिए दिन विशेष है, आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी। सेहत सामान्य रहेगी।
वृषभ राशिफल
कारोबार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे धन लाभ होगा। दोस्तों से बातचीत किसी समस्या का समाधान दिला सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। समाजिक कार्यों में भागीदारी भविष्य में लाभकारी रहेगी।
मिथुन राशिफल
निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। सरकारी कामों में नियमों का पालन आपको सफलता दिलाएगा। जल्दबाजी से बचें, कार्य सहजता से पूर्ण होंगे। मधुर वाणी से मान-सम्मान मिलेगा। जिम्मेदारियां समय पर पूरी होंगी।
कर्क राशिफल
ईमानदारी और निष्ठा से किए गए काम सफल होंगे। जीवनसाथी संग किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। दोस्त के साथ घूमने और कामकाजी चर्चा का योग है। अटका हुआ कार्य पूरा होगा। नौकरी से जुड़ी उलझनें दूर होंगी।
सिंह राशिफल
माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद लेकर कार्य प्रारंभ करें। संतान का सहयोग कारोबार में सहायक होगा। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएंगी। दूरगामी सोच भविष्य को सुदृढ़ बनाएगी।
कन्या राशिफल
नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। बड़े प्रोजेक्ट में निवेश से पहले अनुभवी व्यक्ति की राय लें। पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। बच्चे अपने मन की बात आपसे साझा करेंगे, उन्हें सही मार्गदर्शन दें।
तुला राशिफल
व्यापार में लाभ के योग हैं। दूसरों से बातचीत और सलाह से फायदा होगा। रिश्तेदारों से संबंध बेहतर होंगे। भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहेंगे। विद्यार्थी विषय समझने के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे।
वृश्चिक राशिफल
अधिकांश कार्य सफल होंगे। कारोबार में निवेश से पहले बड़ों की राय लें। पिता की इच्छाएं पूरी करने का प्रयास करेंगे। महिलाएं घर और ऑफिस दोनों को संतुलित रखेंगी। नई जिम्मेदारियां सफलता दिलाएंगी। कला और अभिनय के क्षेत्र में बड़े अवसर मिल सकते हैं।
धनु राशिफल
शुरू किए गए कार्य समय पर पूरे होंगे। करियर में नए अवसर मिलेंगे। अनुभवी लोगों से सलाह लाभकारी होगी। बच्चों के साथ समय बिताकर प्रसन्नता मिलेगी। काम के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है, पानी पीकर सेहत का ध्यान रखें।
मकर राशिफल
घर के बड़ों की मदद से जरूरी काम पूरे होंगे। रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। समाजसेवा में शामिल होकर संतोष मिलेगा। किसी सम्मानित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कुंभ राशिफल
ऑफिस में काम की प्रशंसा होगी, बॉस भी प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। सरकारी कार्य उच्चाधिकारियों के सहयोग से पूरे होंगे। पुराने मित्र से भेंट खुशी देगी। पारिवारिक उलझनें सुलझेंगी।
मीन राशिफल
व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वाणी पर संयम रखें और जिद्द से बचें। समाजसेवा में भाग लेकर मान-सम्मान प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।